मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को भारतीय विकास पार्टी के एक बैठक रामलीला टीले पर राजवीर कश्यप मालडा, लोकवाणी एवं फोटोग्राफर के निवास स्थान पर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता किशन लाल कश्यप आढ़ती कुकड़ा मंडी, व जिला अध्यक्ष भारतीय विकास पार्टी ने किया और संचालन नरेश कश्यप, हीरो हौंडा सर्विस सेंटर वालों ने किया इस दौरान भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विजय कश्यप, ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश में कश्यप समाज एवं कश्यप समाज की उपजातियां धरातल पर निवास करती है। जो 100 वर्षों से राजनीतिक सामाजिक आर्थिक व शैक्षिक रूप मैं शून्य के बराबर है। और बहुत ही पिछड़ी हुई है। वंही श्री कश्यप ने कहा कि समस्त देश का कश्यप समाज वह उपजातियां भारतीय जनता पार्टी को सो प्रतिशत मतदान करती है। और समस्त देश के हर चुनाव में मतदान करके भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक, एमएलसी, शिक्षक, स्नातक, मेयर, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, व अध्यक्ष, व ग्राम प्रधान, व अन्य पदों पर आसीन करके उन्हें सत्ता में भेजने का काम करती है। और हमेशा हमेशा भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में अन्य प्रदेशों में सो प्रतिशत मतदान में समर्थन करके उन्हें पूर्ण सत्ता का भागीदारी बनाकर सरकार नियुक्त करते हैं। वही बोलते हुए कहा की कश्यप समाज को देश प्रदेश की सत्ता मे राजनीतिक भागीदारी देकर कश्यप समाज, का उत्थान करने का कार्य भी भारतीय जनता पार्टी करें। ताकि कश्यप समाज शैक्षिक, राजनीतिक, आर्थिक रूप में अपना एक अहम हिस्सा बन सके। और समाज के दबे कुचले पिछड़ों का सामाजिक स्तर से नेतृत्व कर सके। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे सम्मानित पदाधिकारियों में अजय बाटला, लेखराज छाबड़ा, विकास गर्ग, अमित सैनी, कंवरपाल सिंह, विशाल भारद्वाज, विजय कश्यप, चंद्रभान कश्यप, अशोक कश्यप, चंद्र किरण कश्यप, मोहित कल्याणी कश्यप, मंजू कश्यप, अंजलि कश्यप, राजा कश्यप, शिवांशु कश्यप, पायल कश्यप, कार्तिक कश्यप, रजत कश्यप, रूबी कल्याणी, ओमवती कश्यप, उम्मेद शाह, शमीम मलिक, आदि शामिल रहे।


ब्यूरो रिपोर्ट, मोहित कल्याणी जनपद मुजफ्फरनगर यूपी 9456820711