मुजफ्फरनगर! सामाजिक कार्यो में अपनी अग्रिणी भूमिका निभाने वाली सामाजिक संस्था सर्वधर्म कल्याणी जन समाजिक संस्था रजि. की एक बैठक मंगलवार को आर्य पूरी स्थित शिव कुमार के आवास पर सम्पन्न हुई! बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर संगठन के संस्थापक, कंवरपाल सिंह, पहुंचे जिनका बैठक में शामिल गणमान्य लोगों ने स्वागत किया!


इस दौरान बैठक की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक कुमार ने की व संचालन, संजय कुमार ने किया! बैठक में मौजूद नारी शक्तियों से इस दौरान उनकी मूल भूत समस्याओं को संगठन पदाधिकारियों द्वारा जाना गया! और उनकी समस्याओं को लेकर जल्द ही सम्बंधित अधिकारियों से वर्तालाप कर सभी समस्यों का समाधान कराये जाने को लेकर आस्वस्त किया गया!

इस दौरान संगठन की महिला मोर्चा की सहारनपुर मंडल प्रभारी, श्रीमती सुनीता जैजानिया, व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता रानी कश्यप ने बैठक में मौजूद दो नारी शक्तियों को संगठन में जिम्मेदारी भी सौपी

इस दौरान महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती अनिता रानी, व वार्ड नं. 6 से महिला वार्ड अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मी रानी को संगठन विस्तार हेतु जिम्मेदारी दी गई है!

इस दौरान संगठन की महिला पदाधिकारियों ने दोनो नव नियुक्त महिला पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत करते हुए उन्हें संगठन स्तर पर हर संभव मदद कराये जाने की बात कही गई!

वंही नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों ने संगठन की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने की बात कहते हुए संगठन विस्तार की बात कही! इस मौके पर बैठक में मुख्य रूप से मौजूद वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र चौधरी,

शिव कुमार, चंद्र शेखर, अंकित, नीतू, विजय लक्ष्मी, फूल समुंदरी, केशव मौर्य, सरोजनी, बृजेश,रीना, प्रेमलता, शिवानी, गीता देवी, लक्ष्मी रानी, लीलावती, शोभा, निर्मला, पंकज, पूजा, रीना रानी, ममता,शांति, आशा, रोहित, किशोर, शुभम, बृजपाल, प्रवीण कुमार, प्रवेश कुमार, दीपक कुमार, अमित, प्रियंका, मुनेश, अनिता, आदि शामिल रहे!